👁 0 views Views
ईवीएम के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारत मुक्ति मोर्चा जनपद हापुड़ की अगुवाई में महिलाओं व पुरुषों ने बुधवार को हापुड़ में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ईवीएम हटाओ, बैलट पेपर लाओ के नारे लगा रहे थे।
संगठन के जिलाध्यक्ष बबलू गौतम, कविता एडवोकेट, मिथलेश, पूनम, आशा, पिंकी, सोनवती सहित सैकड़ों महिलाएं मोर्चा के बैनर तले जुलूस के रुप में पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंची और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































