
रेयान स्कूल में मनाया गया महिला दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हापुड़ के रेयान स्कूल में महिलाओं ने महिला दिवस मनाया इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देश वीरांगनाओं की वेषभूषा में प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रस्तुती देखकर दर्शकों का मन प्रसन्नचित हो उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता मनचंदा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता से समाज में नारी की एक अलग पहचान बनी है। समारोह के अतिथि पूनम ग्रोवर, प्रेमलता तिवारी, कविता तिवारी, प्रीति त्यागी, राखी शर्मा, गरिमा त्यागी ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में अशु, सुनीता, काजल, सरवजीत, नैना, प्रियंका,मुस्कान, देवांश आदि ने सहयोग किया। कुमारी अंशिता, तन्मय, रेयांश, अमनराज प्रतियोगियों का उत्साह बढ़ाया।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





























