
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत रविवार को महिला बाइक रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुई और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया। हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह की मौजूदगी में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हापुड़ के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी जिसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। यह अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरुक बनाने का संदेश दे रहा है।
महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। महिला आपात स्थिति में 1090, 112, 181 और 1076 डायल कर सकती हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। रविवार को हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उदेश्य मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

































