कैंसर के प्रति गांव-गांव जाकर किया जाएगा महिलाओं को जागरूक










कैंसर के प्रति गांव-गांव जाकर किया जाएगा महिलाओं को जागरूक

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : धौलाना: नॉर्दर्न ऐरोमेटिक्स लिमिटेड के सहयोग से चुन्नीलाल मेडिकल ट्रस्ट व संदेश संस्था द्वारा सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संदेश की सचिव पूनम परिहार व डॉ मधु गुप्ता ने दीपप्रज्वलित कर किया। डॉ मधु गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के अंतर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि है। गर्भाशय ग्रीवा महिला प्रजनन प्रणाली का हिस्सा है और गर्भ के निचे हिस्से में होती है।इस कैंसर को बच्चेदानी के कैंसर के नाम से भी जाना जाता हैं। महिलाओं को इसके बारे में जागरुक रहना चाहिए तथा समय समय पर अपनी जांच प्रशिक्षित चिकित्सक से कराते रहना चाहिए। साथ ही अपने खानपान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। संस्था की सचिव पूनम परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था करीब 30 वर्षों से गांव की जनता के बीच रहकर उनके लिए निरंतर दिन-रात कार्य कर रही है।संदेश संस्था समय समय पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम कराती रहती हैं। इस कार्यक्रम में 8 गांवों नन्दपुर, शोलाना, नंगला उदयरामपुर, ततारपुर, प्यावली, चौना व बिसाहड़ा की सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व नवयुवतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संदेश के सहायक प्रबन्धक राहुल सक्सेना, संजीव भारद्वाज, सुमित कुमार, जसवंत सिंह, रेखा, पिंकी, अनीता राघव, मीनू राणा, पूजा, आशा, ओमवती, चेतन शर्मा आदि का सहयोग रहा।

अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल (चौबे जी) मैदान में








Related Posts

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मीरा रेती निवासी जूनियर अधिवक्ता को आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रंजिशन हमला कर…

Read more

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 फरवरी से होलाष्टक शुरु होगा। अब आठ दिनों (तीन मार्च फाल्गुन पूर्णिमा) तक…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

रंजिशन अधिवक्ता पर किया हमला, गंभीर हालत में मेरठ रेफर

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

गढ़: ब्रजघाट पर अवैध अतिक्रमण देख भड़की ईओ ने दी मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

धौलाना चौराहा पर जाम लगने से लोग परेशान

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

बरसाना की लट्ठमार होली के लिए हापुड़ के ब्रजभक्त पहुंचना शुरु

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान

हापुड़: अर्जुन नगर के लोग पिछले डेढ़ महीने से परेशान
error: Content is protected !!