
बिजली कटौती से परेशान महिलाओं ने किया एसडीओ कार्यालय पर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, जय नारायण विहार और गांधी विहार में पिछले दो वर्षों से लोग बिजली किल्ल्त की परेशानी से जूझ रहे हैं जिन्होंने गुरुवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ द्वितीय के कार्यालय पर हंगामा किया। महिलाएं एकत्र होकर पहुंची और जमकर हंगामा किया और बिजली संकट दूर करने की मांग की। महिलाओं ने बताया कि बिजली का संकट लगातार बरकरार है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लो वोल्टेज, बिजली की कटौती, ओवरलोडिंग आम बात हो गई है। दिवाली के मौके पर भी बिजली का संकट झेलना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने आवास विकास में स्थित एसडीओ द्वितीय के कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733


































