हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रसोई गैस (एलपीजी) सिलिंडर के दाम में मंगलवार से 25 रुपए प्रति सिलेंडर फिर बढ़ गए है। यह लगातार दूसरा माह हैं जब तेल कम्पनियों ने घरेलू रसोई गैस कीमत बढ़ाई है।
रसोई गैस के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि पर महिलाओं ने नाखुशी जाहिर की है और सरकार से इस वृद्धि को वापिस लेने की मांग की है।
वैश्य महिला सेवा समिति जनपद हापुड़ की जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल ने कहा हैं कि बार-बार रसोई गैस दामों में वृद्धि बजट को असंतुलित करने वाला निर्णय हैं। समिति की सचिव पूनम गुप्ता ने सरकार से रसोई गैस दाम में वृद्धि को तुरंत वापिस लेकर महिला हितों की रक्षा करने की मांग की है। राधारपुर की कुशल गृहणी अनिता गुप्ता ने कहा हैं कि महंगाई ने रसोई बजट बिगाड़ कर रख दिया है। सरकार गैस वृद्धि को अविलम्ब वापिस ले।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































