महिलाएं जागरूक होकर करें अपने अधिकारों का इस्तेमाल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अधिवक्ता परिषद हापुड़ इकाई ब्रज प्रदेश द्वारा शनिवार को बार रूम हापुड़ में अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि अपर जिला जज छाया शर्मा (सचिव) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री अधिवक्ता परिषद हापुड़ बीनू जैन ने किया तथा मंच संचालन अधिवक्ता अनुराधा शर्मा एवं ज्योति सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का विषय महिला सशक्तिकरण रहा।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण वंदेमातरम के साथ किया गया। तदोपरान्त अतिथि के रूप में मौजूद न्यायिक अधिकारीगण छाया शर्मा, राखी चौहान, स्वेता दीक्षित, प्रीति मोगा, सोनाली रत्ना एवं नेहा चौधरी को अधिवक्ता परिषद की ओर से महिला अधिवक्तागण द्वारा स्मृति चिन्ह देकर समानित किया। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए मुख्य अतिथि छाया शर्मा ने महिलाओं को आगे आकर समाज में योगदान देना चाहिए, महिलाओं को मौजूदा कानून के बारे में जागरूक कार्यक्रम करने चाहिए। प्रत्येक महिला अधिवक्ता को समाज के भीतर तिरस्कृत / अपेक्षित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीनू जैन ने मौजूद महिला अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक अधिवक्ता का फर्ज कमजोर व पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना होता है और महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त करती आ रही है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ और कार्यक्रम की अध्यक्ष बीनू जैन ने समस्त न्यायिक अधिकारियों व महिलाओं अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उपस्थित महिला अधिवक्ता दुर्गा माहेश्वरी, अंशु चौधरी, ऊषा रानी, मोनिका सिद्धू, रमा आर्य, गुलबहार, माधुरी शर्मा, कंचन रानी, प्रियंका राणा आदि सभी अधिवक्ता मौजूद थी।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























