
स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गढ़ी कंखली में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली कटौती को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय महिलाओं ने एकजुट होकर जोरदार सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लगातार बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर शांत कराया। वहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52


























