जर्जर सड़क के विरोध में महिलाएं भड़की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड-5 के मौहल्ला इंद्रगढ़ी की सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को अपना दुखड़ा सुनाया।
इंद्रगढ़ी की महिलाएं बबली, सीमा, राजकुमारी, सोहनवती, कुसुम, कमलेश आदि ने पुरानी कलैक्ट्रेट पर बताया कि इंद्रगढ़ी की सड़क गत कई माह से जर्जर हालत में है और जगह-जगह पानी भरने से राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है। मक्खी-मच्छर की बढ़ती हुई तादाद से रोगों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। महिलाओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606


























