
👁 13 views Views
नारी सुरक्षा सम्मान हेतु महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश प्सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारंभ किए गए “मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0(द्वितीय चरण)के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी यातायात ने शुक्रवार को हापुड के रामलीला मैदान से अतरपुरा चौपला तक महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली जा रही RUN FOR EMPOWERMENT – Women Marathon को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।रैली का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति आमजन को जागरूक किया जाना था।

































