महिलाओं ने किया समर पूल पार्टी का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अग्रवाल महासभा महिला मंच हापुड़ के तत्वावधान में हापुड में एक समर पूल पार्टी का आयोजन किया गया,जिसमें अग्रवाल महासभा की बहनों ने शामिल होकर खूब इंजॉय किया।
संस्था की संरक्षक पूनम अग्रवाल व अध्यक्ष अर्चना कंसल ने आगुन्तक बहनों का स्वागत किया।जिन बहनों का मई और जून माह में जन्मदिन था उनके दीर्घ आयु की कामना केक काटकर की गई और परस्पर केक खाकर शुभकामनाएं दी।
पूल पार्टी की संयोजिकाएँ रेनू अग्रवाल, उषा सिंहल, वीना आर्य, पारुल गोयल,और सपना मित्तल ने पंक्चुअलिटी, हाऊजी, सरप्राइज़ गैम्स, डांस आदि करवाए।
सभी बहनों ने पूल पार्टी में स्विमिंग पूल का खूब आनंद उठाया।
संस्था की अध्यक्ष अर्चना कंसल, महामंत्री स्वाति गोयल,और कोष्याधक्ष मधु अग्रवाल के द्वारा आगे के कार्यक्रम की चर्चा व वृक्षारोपण किया गया।अग्रवाल महासभा द्वारा हमेशा कुछ न कुछ कार्यक्रम हर माह होता रहता है
चाहे सामाजिक कार्य हो या मनोरंजन या फिर धार्मिक कार्य हो।सभी कार्यक्रमों में सभी बहनों का विशेष योगदान रहता है और सभी बहनों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।
इस भव्य प्रोग्राम में संस्था की मीडिया प्रभारी एडवोकेट शिल्पी गर्ग, डॉ शिखा अग्रवाल,रति अग्रवाल,मधु अग्रवाल,रश्मि अग्रवाल,निधि आर्य,पूनम गुप्ता,रश्मि जिंदल,उमा गर्ग,पूनम अग्रवाल,ममता अग्रवाल,नीरू मित्तल,बीना गर्ग,पारुल गुप्ता,अंजली अग्रवाल,अनीता गुप्ता,हिमानी सिंहल,प्रनय सिंहल,भारती गुप्ता,अनु गर्ग,अंशु अग्रवाल,प्रमिला अग्रवाल,अर्चना मित्तल,तनु अग्रवाल,अदिति अग्रवाल,कुसुम गोयल,रेनू गोयल,रितु अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे ।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड द्वारा सरस्वती इन्स्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिलखुवा NABH ACCREDITED घोषित



























