क्लश यात्रा में उमड़ी महिलाएँ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पास के गांव ततारपुर में मंगलवार की सुबह श्रीमद्भागवत कथा शुरु होने से पहले महिलाओं ने भव्य क्लश यात्रा निकाली। क्लश यात्रा में शामिल पीत वस्त्रधारी महिलाएं मंगलकारी भजन के साथ प्रभु का स्मरण करते हुए चल रही थी।
श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले सभी क्लशों का विधि पूर्वक पूजन किया गया फिर महिलाओं ने अपने-अपने सिर पर क्लश धारण किए। क्लश यात्रा में शामिल महिलाओं ने मंगलगीत गीए और नृत्य किया। मंदिर से कथा स्थल तक निकाली गई क्लश यात्रा में आस-पास के गांवों से ग्रामीण भी शामिल हुए। कथा स्थल पर पहुंच कर महिलाओं ने क्लश व्यास गद्दी के समक्ष स्थापित कर दिए। श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक ऋषि आश्रम न्यास है। शक्ति पीठाधीश्वर श्री गुप्तेश्वर महादेव जी 30 नवम्बर तक रोजाना दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक भक्ति रस की वर्षा करेंगे।

























