हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शराब के अवैध कारोबार में लिप्त है।
आबकारी निरीक्षण आशुतोष दुबे व गोपाल जी श्री वास्तव ने थाना गढ़ के गांव रेत की मडैया, नया गांव, भगवंतपुर में छापा मारी की। छापामार टीम ने नया गांव के सतवीर के घर से 40 लीटर अवैध शराब तथा धनवती के घर से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद की, परंतु दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सिलसिले में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
DPS और DEEWAN की किताबें खरीदें Discount के साथ : 9457100571, 9528182700

























