हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): जनपद हापुड में हर कोई यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा है।ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करते-करते थक गयी है।ट्रैफिक पुलिस ने वाहन भी सीज किए हैं।वाहनों के चालान भी खूब किए हैं।,परन्तु लोग हैं जो मानते नहीं है और ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने में बालक,युवक-युवतियां तथा पुरुष शामिल हैं।ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी महिला का फोटो साझा किया है,जो स्कूटी पर दो बच्चों को लेकर जा रही है और ट्रैफिक रूल का खुला उल्लंघन कर रही है।हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर एक ट्रैफिक कर्मी महिला से ट्रैफिक रूल का पालन करने का निवेदन कर रहा है और कह रहा है कि ट्रैफिक रूल पालन करने में ही भलाई है।
दिवाली व करवाचौथ को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन: 8218099402


























