हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में महिला एवं पुरुष कैम्पों में पहुंच कर स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर स्थित पंजाबी कालोनी के निकट शनिवार को भाजपा ने सदस्यता शिवर लगाया। शिविर में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल, भाजपा किसान मोर्चे के नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, भाजपा किसान मोर्चे के नगर अध्यक्ष अजय सिंह ने मिस काल के माध्यम से महिला व पुरुषों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।























