
विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी लिया हिस्सा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ द्वारा शुक्रवार को हापुड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष कमल अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता (डॉ. लाल PathLabs) ने बताया कि यह विशाल रक्तदान शिविर हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ तुलाराम की धर्मशाला में लगाया गया जहां लोगों रक्तदान किया। रक्तदान ही महादान है।
सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट किया। रक्तदान करना पुण का काम माना जाता है। आपके खून की बूंद किसी के जीवन को बचा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर विशाल रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि वह भी रक्तदान कर महादान का हिस्सा बनें।
भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ द्वारा शुक्रवार को हापुड़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें की 192 unit ब्लड इकठ्ठा किया गया।
कार्यक्रम अध्यक्ष कमल अग्रवाल व कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता (डॉ. लाल PathLabs) ने बताया कि यह विशाल रक्तदान शिविर हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित सेठ
तुलाराम की धर्मशाला में लगाया गया जहां लोगों रक्तदान किया। रक्तदान ही महादान है।
शिविर का उद्घाटन ड़. सुनील त्यागी सीएमओ हापुड़ सीएमओ हापुड़ वेदप्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया जिसमें हापुड़ के गणमान्य डॉक्टर को भी सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से डॉ मनोज जैन, डॉ पराग शर्मा, डॉ संजीव वसिष्ठ, डॉ वीपी अग्रवाल, डॉ. डीके कंसल आदि को सम्मानित किया गया। सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाओं ने भी रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया और 31 महिलाओं ने ब्लड डोनेट किया। रक्तदान करना पुण का काम माना जाता है। आपके खून की बूंद किसी के जीवन को बचा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ लोगों ने बढ़-चढ़कर विशाल रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट किया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया कि वह भी रक्तदान कर महादान का हिस्सा बनें। संस्था के मुख्य रूप से अश्विनी गर्ग, मुदित मोहन चौबे ,अंकुर गोयल ,हर्षित गर्ग, विवेक सरस्वती बुक, अमित सिंहल, सीमा जैन, सचिन गोयल, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500





























