👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने एक महिला की हत्या के आरोप में जनपद मेरठ के गोविंदपुरी परीक्षतगढ़ के मनोज कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का सामान से भरा बैग भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि 17 मई को रेलवे स्टेशन के जन सुविधा शौचालय के पास झांड़ियों से एक महिला का शव बरामद किया है जिसकी अन्यत्र हत्या कर शव को लाकर उक्त स्थान पर फैंका गया। पुलिस ने महिला की हत्या के आरोप में परीक्षत गढ़ के मनोज कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी के कब्जे से महिला का बैग भी बरामद किया है। मृतका की पहचान गंगा के रुप में की गई है।
हापुड़ में खुल गया इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम : 9818360752





























