महिला का शव फंदे से लटका मिला












महिला का शव फंदे से लटका मिला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भदस्याना में मंगलवार की सुबह एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला की पहचान कपिल की पत्नी चांदनी के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामला मंगलवार का है जब कपिल ड्यूटी पर जा रहा था जबकि उसकी पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। इस दौरान दोनों में हल्की सी खटपट हो गई जिसके बाद चांदनी कमरे में चली गई और घर की छत पर लगे फंदे से कपड़े का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कपिल जब शौचालय से बाहर आया तो चांदनी का फंदे से झूलता शव देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसकी चीख निकल गई और पुलिस को मामले से अवगत कराया। कपिल और चांदनी की शादी लॉकडाउन के दौरान हुई थी। महिला ने अपने पीछे तीन साल की एक बेटी और आठ महीने का एक बेटा छोड़ा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!