👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने बुधवार को आत्महत्या कर ली जिससे परिवार में कोहराम मचा है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
हापुड़ देहात क्षेत्र की भीम नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भीम नगर की रहने वाली 25 वर्षीय सीमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला. परिजन जब घर पहुंचे तो लाश देखकर दंग रह गए. सूचना मिलने पर पति सुनील भी घर पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.





























