पंजाबी बाग में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला की जनपद हापुड़ में हत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा के जंगलों में रविवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया। पुलिस जब तहकीकात में जुटी तो पता चला कि यह मोबाइल खेड़ा के रहने वाले अंकुर का है जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि यह मोबाइल उसका है और उसने ही किन्हीं कारण महिला की हत्या की है। वह महिला को दस वर्षों से जानता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा के जंगलों में एक महिला का शव देख ग्रामीण के होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला प्रतापगढ़ की रहने वाली है जो कि दिल्ली के पंजाबी बाग में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। महिला का जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खेड़ा निवासी अंकुर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद अंकुर ने महिला की हत्या कर दी। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद हुआ जो कि अंकुर का है। अंकुर ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका के शक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतका के परिजनों को भी अवगत करा दिया गया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज ने बसों के फेरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। 28 फरवरी से 9…

Read more

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति शनिवार आज सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रभावित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

होली पर रोडवेज बसें लगाएंगी अतिरिक्त फेरे

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

आज तीन घंटे बंद रहेगा पटना मुरादपुर बिजली घर, होगी परेशानी

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

महिला से रेप के अभियुक्त को 10 साल का कारावास

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना
error: Content is protected !!