हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि उसके एक रिश्तेदार ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अलीगढ़ निवासी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें कि जब महिला को होश आया तो उसके बाद उसने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit

श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अनिल कुमार गुप्ता (आलू वाले) आडिटर पद हेतु मेैदान में





























