
पेंशन दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव की महिला को पेंशन दिलाने के बहाने घर पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बहादुरगढ़ थाने में शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन की शादी बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। 17 सितंबर को पड़ोस में रहने वाली जरीना नामक महिला उसके पास आई। इस दौरान उसने बहन को पेंशन दिलाने की बात कहते हुए उसको अपने झांसे में ले लिया और उसे अपने घर ले गई। जरीन ने महिला को धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से ही आबिद नाम का युवक मौजूद था जिसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने वहां से निकलकर यह बात परिजन को बताई तो उनके होश उड़ गए। थाना प्रभारी धीरज मलिक का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जरीना और आबिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























