हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. बता दें कि युवती एक युवक से पिछले कुछ दिनों से फोन पर बात कर रही थी जिसने युवती को अलीगढ़ बुला लिया.
अलीगढ़ से युवक ने युवती को अपने साथ ट्रक में बैठा लिया. इसी बीच चालक खाना खाने के लिए चला गया जिसके बाद अकेला पाकर आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह वापस घर लौटी और परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एक अप्रैल से पहले खरीद लें हीरो की बाइक, स्कूटी, होंगे कई फायदे
























