हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में तैनात एक महिला सिपाही ने गाजियाबाद के थाना कवि नगर में सिपाही देववृत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पीड़िता इससे पहले गाजियाबाद में तैनात थी जहां दोनों के बीच संबंध बने. उसी दौरान आरोपी सिपाही ने पीड़िता के फोटो और वीडियो बना लिए जिसके आधार पर वह लगातार ब्लैकमेल करने लगा और हर महीने पैसे ऐंठने लगा. आरोप है कि सिपाही शराब के नशे में धुत होकर महिला पुलिसकर्मी से मिलने पहुंचता जिसका विरोध करने पर महिला के साथ मार पिटाई भी की. बता दें कि दोनों शादीशुदा हैं.
महिला पुलिसकर्मी ने सिपाही चुंगल से खुद को मुक्त कराने की मांग की है. उसका कहना है कि वह लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही है जिसका छह साल का बेटा है और पति ने तलाक देने के लिए अर्जी डाल दी है.
मामला 8 साल पहले शुरू हुआ जब गाजियाबाद में पोस्टिंग के दौरान पीड़ित महिला कैलाशपुरम निवासी सिपाही देवव्रत शर्मा उर्फ देबू से मिली. दोनों में संबंध बने और सिपाही ने महिला की वीडियो बना ली जिसके आधार पर हर माह वेतन आने पर पांच से दस हजार रुपए ले लेता. साथ ही शराब के नशे में महिला के घर पहुंच कर मारपीट भी करता. महिला का तबादला इसी दौरान हापुड़ हो गया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है.
वहीं पीड़िता ने थाना सिहानी गेट में 9 जून की रात को शिकायत दी कि आरोपी सिपाही ने नशे में उसके साथ मारपीटाई भी की थी और हत्या की धमकी दी.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























