
ऑटो में रह गया महिला का सामान, यातायात पुलिस ने खोज कर लौटाया
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): यातायात पुलिस ने एक महिला को उसका खोया हुआ बैग, सामान वापस कराया। इसके बाद महिला ने TSI कामेश सिंह का धन्यवाद अदा किया और यातायात पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।
दरअसल मंजू सोमवार को दिल्ली शाहदरा स्थित अपने मायके से ससुराल पिलखुवा आ रही थी। वह अपने बच्चों के साथ डासना-मसूरी से पिलखुवा के लिए ऑटो में बैठी। ऑटो में बैठने के पश्चात जब वह पिलखुवा बस अड्डे पर पहुंची तो वह अपने बच्चों के साथ ऑटो से उतरी। उसके पश्चात ऑटो चालक आगे के लिए रवाना हो गया। महिला को याद आया कि उसके दो बैग ऑटो में ही रह गए हैं। उसने तुरंत ऑटो का नंबर नोट कर यातायात पुलिस से मदद मांगी। यातायात पुलिस में तैनात टीएसआई कामेश सिंह ने वायरलेस के माध्यम से अन्य यातायात पुलिसकर्मियों को अलर्ट कर दिया। इसके पश्चात ऑटो चालक को ढूंढ कर उसमें से सामान भी बरामद कर लिया। महिला ने यातायात पुलिस का आभार जताया है। मंजू ने बताया कि ऑटो में उनके 1900 रुपए, 40,000 का लहंगा और अन्य सामान रह गया था। सारा सामान मिल गया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

































