👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में पुरुषों व नौजवानों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की सौदागर है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक चैकिंग अभियान के तहत एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 828 ग्राम अवैध चरस बरामद की है जिसकी कीमत करीब पौने दो लाख रुपए आंकी गई है।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस चैकिंग कर रही थी कि एक महिला व पुरुष पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपी महिला गांव नया बांस बख्तावरपुर की लच्छो व गांव छोटी गडावली का महेश है। पुलिस ने करीब पौने दो लाख रुपए की चरस बरामद की है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























