हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मवेशियों के वध में महिलाएं भी पीछे नहीं है, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मवेशियों के वध में तथा मीट बिक्री में सहयोग कर रही है। धौलाना पुलिस ने एक महिला को धर दबोचा जबकि उसके चार परिवारजन फरार हो गए। पुलिस ने महिला के कब्जे से एक कुंतल मांस, तराजू तथा गंडासे आदि बरामद किए है।
धौलाना पुलिस ने एक सूचना पर बझैड़ा कला में करनपुर रोड पर तालाब किनारे पशुवध ठिकाने पर छापा मारा तो भगदड़ मच गई और मौके से खिचरा के सलीम, शान मौहम्मद, फरमान व गांव बझैड़ा कला का इरफान भाग खड़े हुए। पुलिस ने मीट के साथ रिजवाना को गिरफ्तार कर लिया।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854


























