हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव महमूदपुर निवासी एक गर्भवती महिला ने सोमवार को 102 एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 102 एंबुलेंस को सूचना मिली कि महमूदपुर निवासी अंजलि पत्नी किरण पाल सिंह को प्रसव पीड़ा हो रही है जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुई। कनिया के रास्ते पर प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर ईएमटी बृजेश कुमार और आशा विमलेश त्यागी की सूझबूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव गया जिसके पश्चात पीएचसी सिंभावली में जच्चा-बच्च को भर्ती कराया गया।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035

























