👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक बार फिर एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजी है. जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं. बाबूगढ़ में स्थित ग्राम बछलोता निवासी रविंद्ररी पत्नी लोकेंद्र को प्रसव पीड़ा होने लगी. आशा द्वारा 102 पर कॉल किया गया जिसके बाद एंबुलेंस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पेशेंट को हॉस्पिटल लाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर रास्ते में ही एंबुलेंस रोक कर आशा राजेंद्री की सहायता से एंबुलेंस स्टाफ आजाद व ज्ञानचंद द्वारा सुरक्षित प्रसव कराया गया. इसके बाद जच्चा बच्चा को सीएचसी हापुड़ डॉ मोनिका को हैंडओवर कर दिया गया. जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

































