हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा के पास एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के दौरान घायल हुए महिला के पति और बेटे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
26 वर्षीय रेखा पत्नी देवेंद्र निवासी गांव भीखनपुर सुमाली थाना गजरौला अमरोहा शनिवार की सुबह बाइक पर सवार होकर अपने पति देवेंद्र और 4 साल के बेटे निगम के साथ मेरठ के गांव माछरा में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आए एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान तीनों घायल हो गए। उपचार के दौरान रेखा की मृत्यु हो गई।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































