
करंट लगने से महिला की मौत, बचाने पहुंची बेटी घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा रहमतपुर में रविवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंची उसकी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों में शोक की लहर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मामला रविवार का है जब गांव निवासी बबीता पत्नी देवेंद्र अपने घर के बाहर रस्सी पर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान पास से गुजर रही विद्युत लाइन की चपेट में आने से उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। अपनी मां को बचाने पहुंची 18 वर्षीय पिंकी भी करंट की चपेट में आ गई जो गंभीर रूप से घायल हो गई। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
RISING STAR SCHOOL: ADMISSION OPEN: Play Group to Class V: 8218536096





























