👁 0 views Views
महिला ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला की रहने वाली विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है। पुलिस महिला के बयान लेकर जांच कर रही है।
गाजियाबाद निवासी नेहा की शादी तीन साल पहले धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला निवासी दीपक के साथ हुई थी। मंगलवार की देर शाम महिला ने किसी बात से नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कीटनाशक पीने पर महिला की हालत बिगड़ गई जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जिसका उपचार जारी है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181





























