सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल, साथी की मौके पर मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर मंगलवार की दोपहर एक सड़क हादसे में महिला कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने महिला सिपाही को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे गाज़ियाबाद के लिए रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय महिला कांस्टेबल मनीषा चौहान जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली में तैनात है जो अपने साथी के साथ होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर हापुड़ से सिंभावली की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी कुचेसर चोपला फ्लाईओवर पर पहुंची तो गाड़ी का टायर अचानक फट गया और गाड़ी तीन पलटी खाते हुए दूसरी रोड पर पहुंच गई। सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल के साथी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला कांस्टेबल मनीषा चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और महिला कॉन्स्टेबल को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें गाज़ियाबाद के लिए रेफर कर दिया है। महिला कांस्टेबल की छाती, हाथ, पैर समेत कई जगहों पर गंभीरता चोट आई है। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर हापुर क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया भी देवनंदिनी न अस्पताल पहुंचे और जानकारी हासिल की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

🔊 Listen to this 64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़ेहापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना हापुड देहात पुलिस ने 64 कैरेट किन्नू चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो…

Read more

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

🔊 Listen to this पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साकेत में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं

बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाएं

ट्रक चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस का जनपद हापुड़ में छापा

ट्रक चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल की पुलिस का जनपद हापुड़ में छापा
error: Content is protected !!