
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला त्रिलोकीपुरम में घर में सो रही एक महिला पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि हापुड़ के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में आरोप में कोई सच्चाई प्रकाश में नहीं आई है। जानकारी की जा रही है। महिला का मेडिकल कराया गया है।
हापुड़ के त्रिलोकीपुरम निवासी अंजार की 23 साल की बेटी करिश्मा की शादी कुछ समय पहले मेरठ के किठोर के भिडोडा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी लेकिन फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है। परिजनों का आरोप है कि बुधवार की रात करिश्मा अपनी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। तभी अचानक एक व्यक्ति आया और उसने करिश्मा पर एसिड फेंक दिया। इस दौरान उसकी आँखों पर भी असर पड़ा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग तुरंत जांच में जुट गया। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपों में कोई सच्चाई प्रकाश में नहीं आई है। हालांकि महिला का मेडिकल कराया गया है। महिला के मेडिकल और जांच के आधार पर कार्रवाई लगातार की जा रही है। महिला की आंखों में सूजन है। पूरे शरीर पर कोई एसिड का निशान नहीं है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























