हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आबकारी टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला बड़ा में एक मकान पर छापा मार कर अवैध रुप से शराब बेच रही एक महिला को पकड़ लिया। आबकारी टीम ने महिला के कब्जे से 42 पव्वे दिलदार ब्रांड की देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना पर मौहल्ला बड़ा में मोहन के घर पर आबकारी टीम ने छापामारी की और गृहणी गीता को शराब बेचते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने घर से 42 पव्वे शराब बरामद की है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342























