हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से हरियाणा से तस्करी कर लाई गयी अवैध शराब बरामद की है।आरोपी महिला रजनी विहार पिलखुआ की बबीता है।पुलिस ने महिला के कब्जे से हरियाणा की 4बोतल व 25पव्वे शराब बरामद की है।पूछताछ के दौरान महिला ने शराब के धंधे में लिप्त होना स्वीकार किया है।


























