हापुड़ चेयरमैन सीट पर महिला हो सकती है प्रत्याशी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद आरक्षण में बदलाव माना जा रहा है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार हापुड़ चेयरमैन पद सामान्य महिला हो सकती है। इस सीट पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा.पायल गुप्ता तथा क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे के नाम की चर्चा भाजपा के क्षेत्रों में चल रही है। भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी अपनी-अपनी पत्नी के नाम को आगे बढ़ाया है।
नागरिकों का कहना है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन के चुनाव मे दो करोड़ रुपए खर्च होने का चुनाव है। भाजपा से प्रत्याशी कोई भी हो, परंतु भाजपा के खिलाड़ी यह मान कर चल रहे है कि भाजपा की सीधी टक्कर बसपा से होगी। कांग्रेस व सपा तो तीसरे स्थान के लिए लड़ेंगे।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041


























