
👁 0 views Views
चूर्ण समझकर महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हुई मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने चूर्ण समझकर जहरीला पदार्थ चाट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिलखुवा की क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि बुधवार की दोपहर को थाना धौलाना निवासी 45 वर्षीय संगीता ने घर में रखे जहरीले पदार्थ को चूर्ण समझ कर चाट लिया। उनके पुत्र सोनू ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संगीता की दर्दनाक मौत हो गई।






























