हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित जूता मार्केट में शुक्रवार को एक महिला अचानक रोने लगी और हंगामा करने लगी। जब मामले की जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि महिला ठगी का शिकार हुई है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि एक महिला को दो लोगों ने पैसे डबल करने का झांसा दिया जिसके बदले उन्होंने महिला के कान के कुंडल उतरवा लिए और पर्स से पैसे हड़प लिए और फरार हो गए। जब महिला को ठगी का पता चला तो उसने मार्किट में हंगामा खड़ा कर दिया।
मामला शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गौशाला के सामने का है जहां जूता मार्केट में एक महिला किसी कार्य से आई थी। इसी दौरान दो संदिग्धों ने उसे अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और उसे पर्स में रखे पैसे डबल करने की बात करने लगे। महिला दोनों की बातों में आ गई और उसने अपने पर्स में रखे 1400 रुपए और कानों से कुंडल निकालकर ठगों को दे दिए। मौका देखते ही ठग कुंडल और पैसे लेकर भाग खड़े हुए। महिला को कुछ समय बाद जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने मार्किट में हंगामा शुरु कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुट गई।
प्रॉपर्टी मेले में खरीदें और बेचें प्रॉपर्टी : 9540030099



























