👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस की ऐसी तस्वीर आई सामने है जिसे देखकर पूरे गांव में पुलिसकर्मियों की वाहवाही हो रही है. मामला गांव बझेड़ा का है जहां गेहूं के खेत में अचानक भयंकर आग लग गई. इतना ही नहीं गेहूं की फसल में लगी आग इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के किसानों को भी खतरा नजर आने लगा।
इस दौरान धौलाना पुलिस को फोन कर सूचना दी. धौलाना पुलिस ने आग की लपटों को देखते हुए खेत में दौड़ना शुरू कर दिया और आग को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान किसी तरह आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन कुछ फसल जलकर राख हो गई. धौलाना पुलिस की बहादुरी की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है.
विश्वसनीयता के साथ कराएं Full Body Checkup, वह भी सबसे कम दामों पर: 7817982711

































