महिला का एटीएम बदलकर निकाले पैसे, दी तहरीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव उबारपुर निवासी ज्योति रानी पुत्री शिवपाल सिंह ने तीन अज्ञात लोगों पर एटीएम कार्ड बदलकर उसे लेकर भागने का आरोप लगाया है जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि ज्योति रानी गुरुवार की शाम करीब 5:45 बजे हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर एटीएम से पैसे निकालने पहुंची। ज्योति का कहना है कि पीछे खड़े तीन अज्ञात लोगों ने उनका पासवर्ड देख लिया और बातों में बहलफुसलाकर एटीएम लेकर फरार हो गए जिन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्योति ने बताया कि इस बीच उनके खाते से बीस हजार पांच सौ रुपए अज्ञात लोगों ने उनके खाते से निकाल लिए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























