सरकार की इस योजना से किसान बेच सकेंगे बिजली, होगी कमाई










सरकार की इस योजना से किसान बेच सकेंगे बिजली, होगी कमाई

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में किसान नलकूपों पर 90 फ़ीसदी छूट पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि विद्युत मीटर के जरिए ग्रिड को भी बिजली बेच सकेंगे जिसका पैसा भी किसानों के खाते में आएगा।
हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यूपीनीडा ने इसके लिए आवेदन खोले हैं जहां घरेलू सोलर पैनल योजना भी शुरू की गई है। पीएम कुसुम घटक सी-1 योजना के तहत सोलर पंप लगवाने पर केंद्रीय अनुदान 30 फ़ीसदी तथा राज्य अनुदान 60 फ़ीसदी निश्चित किया गया है। ऐसे में नलकूपों पर किसान 90 फ़ीसदी छूट के साथ सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सिर्फ 10 फीसदी पैसा ही किसानों को देना होगा।


इसके लिए यूपीनीडा की साइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। सोलर पैनल उन्हें नलकूपों पर लगाए जा सकेंगे जिन पर बिजली मीटर लगा होगा। किसान सोलर पैनल से बनी ऊर्जा ग्रिड को बेच सकेंगे जिसका हर साल भुगतान उनके खाते में आएगा। वहीं आवास पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट की स्थापना के लिए भी पंजीकरण किए जा सकते हैं। इस योजना में केंद्र सरकार तीन किलोवाट तक 14,588 तथा राज्य सरकार प्रति किलोवाट 15000 रुपए का अनुदान दे रही है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:







Related Posts

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

🔊 Listen to this बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र…

Read more

तमंचेधारी को मिला दंड

🔊 Listen to this तमंचेधारी को मिला दंडहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध तमंचा रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य विदाई समारोह का आयोजन

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विवाहिता को जहरीला पदार्थ पिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
error: Content is protected !!