
हापुड़ विधायक के प्रयास से ग्रामीण इलाके में होंगे सड़क निर्माण कार्य
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के विधायक विजयपाल आढती के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र हापुड़ के मोदीनगर हापुड़ मार्ग से बर्फ खाने होते हुए दस्तोई तक सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 59.35 लाख रुपए), ग्राम हरसिंहपुर से धर्मपुर बिस्वा सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 159.75 लाख रुपए), बाबूगढ़ बांगड़पुर मार्ग से पुलिस लाईन सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 54 लाख रुपए), घुंघराला प्रमोद के मकान से लेकर रहीस के मकान तक नवनिर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 67.65 लाख रुपए), लालपुर मार्ग पुल से छपकौली शिव मंदिर मार्ग का नवनिर्माण कार्य (अनुमानित लागत 41.25 लाख रुपए), ग्राम हसनपुर बाईपास से लेकर मध्य गंगा नहर तक मार्ग के नवनिर्माण का कार्य (अनुमानित लागत 84.10 लाख रुपए) के कार्य होंगे।विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























