👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से एक गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन बाद 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में करेंगे। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले इस गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद को भी विकास के पंख लगेंगे। एक्सप्रेस वे जनपद हापुड़ के 29 गांव से होकर गुजरेगा। इसकी दूरी लगभग 32 किलोमीटर होगी।
इस एक्सप्रेस वे के बनने से लोगों का सफर तो आसान होगा ही साथ ही व्यापारी गतिविधियों को भी लाभ पहुंचेगा। दूसरे जिलों से आने और अन्य जनपदों में सप्लाई किए जाने वाले सामान को इस एक्सप्रेस वे की मदद से जल्द ही पहुंचाया जा सकेगा क्योंकि एक्सप्रेसवे हापुड़ समेत 12 जिलों से होकर गुजरेगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811






























