हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 43वां जन्मदिन रालोद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ हर्षोल्लास से मनाया और केक काट कर जंयत चौधरी के दीर्घ आयु होने की कामनी की। इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया किया कि वे उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव फतह करके प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता रालोद के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने की तथा संचालन डा. नजमुद्दीन ने किया। समारोह में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार विकास, भ्रष्टाचार, रोजगार, महंगाई आदि सभी मोर्चो पर विफल रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार पूंजीपतियों की सरकार है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























