
भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव पर विश्व कल्याण की कामना
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com): श्री विश्वकर्मा ब्राहमण सेवा समिति हापुड़ की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया और श्री विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर आयोजित हवन में समिति के पदाधिरारियों व अन्य ने आहुतियां डाली और भजन – संकीर्तन के दौरान महिलाओं ने नृत्य किया। भजन गायक लीलू शर्मा ने श्रीराधा कृष्ण को भक्ति से ओत-प्रोत भजन प्रस्तुत किए तथा मंचासीन अतिथियों को पटका पहना कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, लीलू शर्मा, सचिव ममता शर्मा, योगेश कुमार, चन्द प्रकाश शर्मा, नरेश कुमार, श्री कृष्ण गोपाल आदि उपस्थित थे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































