
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के दीर्घायु की कामना की
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेस जनों ने रविवार को राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का 49 वाँ जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने केक काटा और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के दीर्घायु होने की कामना की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने सचिन पायलट को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि
सचिन पायलट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य हैं और 2018 से टोंक से राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत सरकार में कॉर्पोरेट मामलों और संचार एवं आईटी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में 2018 से 2020 तक राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
पूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी सचिन पायलट जी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु की कामना की है।
इस अवसर पर अरविंद शर्मा, रघुवीर सिंह, आई सी शर्मा,इकबाल प्रधान, अरुण चौधरी, सुशील शास्त्री, कपिल शर्मा, सुमित कुमार, बॉबी त्यागी, गौरव गर्ग, राहुल शर्मा, सचिन कुमार, दिव्यांशु चतुर्वेदी, भरतलाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनूप कर्दम, शिवम् कुमार, गोपाल भारती आदि उपस्थित थे।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241


























