
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 83 वें जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की की कामना की
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का 83 वाँ जन्मदिन सोमवार को हापुड में कांग्रेस जनों ने धूमधाम से मनाया और बर्थडे केक काटकर उनके दीर्घ आयु होने की कामना की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दीर्घायु होने की कामना की और केक काटा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उनके मार्ग दर्शन में कांग्रेस आगे बढ रही है।
कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को केक खिलाकर और जन्मदिन का गीत गाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन मनाया।
इस दौरान शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, सैय्यद अयाजुद्दीन, दिनेश चंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सुशील शास्त्री, इक़बाल प्रधान, मुकेश शर्मा, कपिल शर्मा, सुखपाल गौतम, पूरनमल आनंद, अमित सैनी, यशपाल ढिल्लो, धर्मेंद्र कश्यप, कुसुम लता, सविता गौतम, जस्सा सिंह, पंडित प्रवीण शर्मा, पंडित पंकज चौधरी, भरतलाल शर्मा, संदीप कुमार, शादाब सैफी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, ख़ुशनूद अली, शिवम्, अफजाल, रामू, अनूप कर्दम, अनमोल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनुज कुमार एडवोकेट, लोकपाल सागर, गोपाल भारती आदि मौजूद रहे।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244






























