
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दोयमी में फ्लाईओवर पर एक हाई टेंशन तार टूट कर गिर गया। इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। सभी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। साथ ही बिजली विभाग को मामले से अवगत कराया। इसके बाद तार को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
मामला शुक्रवार का है जब दोयमी फ्लाईओवर पर अचानक हाई टेंशन तार टूट कर नीचे आ गिरा। गनीमत रही इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सुरक्षा की दृष्टि से रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने तार को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

































