हापुड़,सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन मिलन के तत्वावधान में आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुड़ में चल रहे पर्यूषण पर्व पर भजन, गीत संध्या एवं जैन धर्म की शिक्षाओं पर आधारित प्रश्न मंच का आयोजन किया गया। प्रधान डाकघर के हैड पोस्ट मास्टर अरूण मोहन शखधर ने भक्तिपूरण भजनों एवं गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र जैन, महामंत्री भुवन जैन, कोषाध्यक्ष अंकुर जैन, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री अशोक जैन ने शाल ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर अरूण मोहन शखधर का स्वागत किया। प्रश्न मंच में सही उत्तर बताने वाले प्रतियोगियों को अनिल जैन, सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन, सुधीर जैन, सतीश जैन, प्रमोद जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, महिला जैन मिलन सुमिति की अध्यक्षा नीतू जैन,सुमन जैन, रजत सिंघल, राकेश जैन आदि ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डाकघर के लेखाकार राजवीर कुमार को पटका ओढाकर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099



























